मनु भाकर, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार और डी मुकेश को खेल रत्न व 32 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार
खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी है जिसमें दो ओलंपिक पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर, शतरंज विश्व चैंपियन डी मुकेश, पुरुष हाकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को इस वर्ष देश के सर्वोच्य खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए 34 खिलाड़ियों में रिकार्ड 17 पैरा एथलीट हैं और 2 खिलाड़ियों को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए चुना गया है। पांच कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार भी दिया जाएगा। 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में अवार्ड सेरेमनी होगी।
खेल रत्न पुरस्कार विजेता
मनु भाकर
22 वर्ष की मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनीं जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। यह घोषणा उन खबरों के कुछ दिन बाद आई जिनमें कहा गया था कि आवेदन नहीं करने के कारण पुरस्कार चयन समिति ने मनु के नाम की खेल रत्न के लिए अनुशंसा नहीं की। बाद में मनु ने स्वीकार किया कि नामांकन भरते समय शायद उनसे चूक हुई थी। मसला सुलझने के बाद मनु को पुरस्कार मिलने को लेकर शक नहीं था।
हरमनप्रीत सिंह
पेरिस ओलंपिक में ही हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता।
प्रवीण कुमार
पैरा हाई जंपर प्रवीण ने पेरिस पैरालिंपिक के टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। यह उन खिलाड़ियों की श्रेणी है जिनका घुटने से नीचे एक या दोनों पैर नहीं होता है और वे दौड़ने के लिए कृत्रिम पैर पर निर्भर होते हैं।
डी मुकेश
18 वर्ष के मुकेश सबसे युवा विश्व चैंपियन बने जो पिछले वर्ष शतरंज ऑलिंपियाड में भारतीय टीम के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक में भी सूत्रधार रहे थे।
अर्जुन पुरस्कार विजेता
लाइफटाइम अचीवमेंट अर्जुन पुरस्कार
खिलाड़ियों को पुरस्कार में क्या मिलता है?
खेल रत्न पुरस्कार
खिलाड़ी को एक मेडल, प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपए नकद मिलते हैं।
अर्जुन पुरस्कार
खिलाड़ी को 5 लाख रुपए नकद, अर्जुन की मूर्ति और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ