कब होगा भगवान विष्णु का दसवां अवतार- कल्कि अवतार?

तहक़ीक़ात
By -
0


कब होगा भगवान विष्णु का दसवां अवतार- कल्कि अवतार?

कल्कि अवतार का हिंदू धर्म ग्रंथों व पुराणों में भगवान विष्णु के दसवें और अंतिम अवतार के रूप में उल्लेख किया गया है। महाभारत में भी कल्कि अवतार का वर्णन किया गया है। पुराणों के अनुसार कल्कि अवतार कलियुग के अंत मे होगा, पुराणों में कलियुग को 432000 वर्ष का होना बताया गया है, इस समय कलियुग का प्रथम चरण चल रहा है और कलियुग के अभी 5126 वर्ष बीत चुके हैं, कलियुग के अंत होने में अभी 426874 वर्ष बाकी हैं।

पुराणों में यह भी वर्णित है कि कल्कि अवतार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को संभल नामक स्थान पर एक ब्राह्मण परिवार में होगा।

भगवान विष्णु के कितने अवतारों का उल्लेख किया गया है?

गरुण पुराण में भगवान विष्णु के दस अवतारों का उल्लेख किया गया है जो इस प्रकार हैं- मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परुशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि। इन सभी अवतारों के बारे में आप जानते हैं बस दसवां अवतार कल्कि अवतार का अवतरित होना शेष है।

कल्कि अवतार के बारे में यह भी जाने-

जैसा कि पुराणों में वर्णन किया गया है कि, जब दुनिया में अधर्म और अन्याय का बोलबाला होगा और अन्याय अपने चरम पर होगा, तब भगवान विष्णु धरती पर कल्कि अवतार के रूप में प्रकट होंगे। कल्कि अवतार एक युवा और शक्तिशाली पुरुष के रूप में होगा, जो एक सफेद घोड़े पर सवार होगा और जिसके हाथ मे एक चमचमाती तलवार होगी।

पुराणों के अनुसार कल्कि अवतार कैसा होगा?

कल्कि अवतार एक पुरुष के रूप में होगा, जो सफेद घोड़े पर सवार होगा और उसके पास एक तलवार होगी जिससे अधर्मियों का नाश होगा। कल्कि अवतार के आगमन से दुनिया में एक नए युग की शुरुआत होगी, जिसमें धर्म, न्याय और सत्य का बोलबाला होगा।

•स्कन्द पुराण के दसवें अध्याय में वर्णित है कि भगवान श्री विष्णु का दसवां अवतार कल्कि अवतार के रूप में संभल नामक ग्राम में होगा।

•अग्नि पुराण में भी लिखा है कि कल्कि अवतार हाथ में तलवार लिए हुए सफेद घोड़े पर सवार होकर पापियों का नाश करेगा। 


पुराणों के अनुसार कल्कि अवतार के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां-


कल्कि अवतार का जन्म संभल नामक स्थान पर होगा।

उनके पिता का नाम विष्णुयश और माता का नाम सुमति होगा।

कल्कि अवतार की पत्नी का नाम पद्मा होगी।

कल्कि अवतार के आगमन के बाद, वह दुनिया को एक नए युग में ले जाएंगे, जिसमें धर्म, न्याय और सत्य का बोलबाला होगा।

कल्कि अवतार के पास कई दैवीय शक्तियाँ होंगी, जैसे कि आकाश में उड़ने की क्षमता, जल में तैरने की क्षमता, और आग में न जलने की क्षमता।

कल्कि अवतार के आगमन के बाद, वह सभी जीवों को मोक्ष प्रदान करेंगे, जिससे उन्हें जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)