देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री।

तहक़ीक़ात
By -
0


देवेन्द्र फड़नवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्य मंत्री

तमाम अटकलों के बाद महाराष्ट्र की स्थिति साफ हो गयी है अब ये कहना उचित होगा कि महायुति गठबंधन में सब कुछ ठीक है।

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री होगा, शिवसेना शिन्दे और राष्टवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार को मिलेंगे उप मुख्यमंत्री के पद।।

महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए 5 दिसंबर की तारीख का ऐलान कर दिया है। इसके बावजूद आधिकारिक रूप से किसी के नाम का ऐलान नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री कौन होगा।

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद होंगे। दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर देवेंद्र फडणवीस का नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे चल रहा है। महाराष्ट्र की महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं। सभी ने मिलकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है। 132 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है, तो शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)