भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन (26 sep 1932- 26 dec 2024)

तहक़ीक़ात
By -
1


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन (26 sep 1932- 26 dec 2024)


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में कल निधन हो गया डॉ मनमोहन सिंह 2004 से लेकर 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। 26.12.2024 को पूर्व प्रधानमंत्री की हालात एकदम बिगड़ गई उन्हें लगभग शाम 8:00 बजे दिल्ली एम्स में इमरजेंसी में लाया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशें के बावजूद उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। लगभग रात 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली जिसकी पुष्टि एम्स के सीनियर डॉक्टर द्वारा की गई।


राष्ट्रीय शोक की घोषणा-

     वर्तमान भारतीय सरकार ने श्री मनमोहन सिंह जी की मृत्यु के पश्चात 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। भारतीय मीडिया के अनुसार सरकार ने अगले दिन के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संवेदना व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा-

     'भारत ने अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक, डॉ. मनमोहन सिंह जी को खो दिया है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर, वे एक सम्मानित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने सरकार में विभिन्न पदों पर सेवा दी, जिनमें वित्त मंत्री का पद भी शामिल था, और हमारी आर्थिक नीति पर गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके विचार भी बहुत प्रभावशाली होते थे। प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।' डॉ. मनमोहन सिंह जी और मेरे बीच तब नियमित बातचीत होती थी जब वे प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था। हम शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहराई से चर्चा करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा स्पष्ट दिखती थी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति!


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू-

     ‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी उन लोकप्रिय राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में भी समान सहजता से काम किया। सार्वजनिक पदों पर अपनी विभिन्न भूमिकाओं में उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं भारत के सबसे महान सपूतों में से एक को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।'


उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा-

     'मनमोहन सिंह ने साहसपूर्वक हमारे देश को महत्वपूर्ण परिवर्तन के दौर में संभाला और विकास तथा समृद्धि के नए रास्ते खोले। उनकी विरासत हमेशा भारत के विकास पथ का मार्गदर्शन करेगी। इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।


ग्रहमंत्री माननीय अमित शाह ने दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा-

     'पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। भारतीय रिजर्व बैंक में गवर्नर से लेकर देश के वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह जी ने देश की शासन व्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, वाहेगुरु जी उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-

     'पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मैं बेहद दुखी हूं। उन्होंने मुश्किल समय में भारत की अर्थव्यवस्था को संभालने में अहम भूमिका निभाई। उनकी सेवा और ज्ञान के लिए उन्हें हमेशा सम्मान मिला। भारत की प्रगति में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति!'


कांग्रेस अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे-

     इसमें कोई संका नही कि इतिहास आपको स्नेहपूर्वक याद करेगा, डॉ. मनमोहन सिंह जी! पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के साथ, भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, अद्वितीय ईमानदारी वाले नेता और बेमिसाल कद वाले अर्थशास्त्री को खो दिया है। उनकी आर्थिक उदारीकरण की नीति और अधिकार-आधारित कल्याणकारी दृष्टिकोण ने करोड़ों भारतीयों का जीवन बदल दिया, भारत में एक मध्य वर्ग का निर्माण किया और करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।


राहुल गांधी ने कहा-

     'मनमोहन सिंह जी ने बहुत समझदारी और ईमानदारी से भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया। मैं श्रीमती कौर और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।'


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा-

     बहुत कम लोग राजनीति में ऐसे सम्मान पाते हैं जैसा मनमोहन सिंह जी को मिला। उनके विरोधियों ने उन पर गलत और निजी हमले किए, लेकिन उन्होंने हमेशा देश की सेवा करने का संकल्प नहीं छोड़ा। वे हर समय समानता और साहस के साथ रहे और राजनीति की कठिन दुनिया में एक सम्मानित और शांत व्यक्ति थे।'

एक टिप्पणी भेजें

1टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें