आइये जानते हैं उत्तर भारत के सबसे बड़े जिला चिकित्सालय, बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ के बारे में।
By -तहक़ीक़ात
दिसंबर 24, 2024
0
बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ
भारत के उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित बलरामपुर चिकित्सालय, उत्तर भारत के सबसे बड़े सरकारी चिकित्सालयों में से एक है, जो अपनी व्यापक चिकित्सकीय सुविधाओं और सेवाओं के लिए प्रसिद्ध है। यह चिकित्सालय लगभग 13 एकड़ में फैला है। इस चिकित्सालय में 776 स्वीकृत एवं 800 से अधिक क्रियाशील शैय्या उपलब्ध हैं। बलरामपुर चिकित्सालय की स्थापना वर्ष 1869 में रेजीडेंसी हिल डिस्पेंसरी के रूप में हुई थी, वर्ष 1901-02 में महाराज बहादुर सर भगवती प्रसाद सिंह (1893-1921) बलरामपुर के महाराज द्वारा उपलब्ध कराई गयी धनराशि से इसका विस्तार हुआ और उन्ही के नाम पर इसका नाम बलरामपुर चिकित्सालय किया गया।
क्षेत्र की बढ़ती स्वास्थ्य देखभाल मांगों को पूरा करने के लिए वर्षों में कई विस्तार और आधुनिकीकरण हुए। उत्तर प्रदेश सरकार के सबसे बड़े और सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सालय तथा राज्य के संदर्भित चिकित्सालय के रूप में कार्य करते हुए, यह राज्य भर से संदर्भित किए गए मरीजों को विशेष उपचार प्रदान करता है।
उपलब्ध पाठ्यक्रम
बलरामपुर चिकित्सालय डी०एन०बी० (स्नातकोत्तर) और जी०एन०एम० नर्सिंग जैसे पाठ्यक्रमों को उपलब्ध करने वाले एक शैक्षणिक संस्थान के रूप में भी कार्य करता है और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए राज्य चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य करता है।
गणमान्यों के इलाज के लिए प्रसिद्ध
बलरामपुर कबिकित्सल्य में भारत के कई प्रधानमंत्रियों (श्री अटल बिहारी वाजपेयी, श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह, श्री चन्द्र शेखर सिंह, श्री चौधरी चरण सिंह......) कई मुख्यमंत्रियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया है।
•बलरामपुर चिकित्सालय के डॉ एस.सी. राय को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था और वह लगातार दो बार लखनऊ के महापौर रहे।
•इसी चिकित्सालय के डॉ. पी. के. राय लगातार दो बार विधायक बने।
लखनऊ के केंद्र में स्थित, बलरामपुर चिकित्सालय शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के रोगियों तक पहुंच सुनिश्चित करता है।
महत्वपूर्ण उपलब्धि
•नीति आयोग के द्वारा 710 जिला चिकित्सालयों का वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 का चिकित्सा निरीक्षण कराने के उपरांत बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ को देश का सर्वश्रेष्ठ जिला चिकित्सालय घोषित किया गया।
•चिकित्सालय को वर्ष 2019 में NABH द्वारा प्रमाणित किया गया।
•चिकित्सालय को वर्ष 2023 में प्रतिष्ठित NQAS द्वारा प्रमाणित किया गया।
•यह चिकित्सालय MUSQAN प्रमाण के रूप में प्रदेश का पहला जिला चिकित्सालय बना।
•चिकित्सालय की आधुनिक पैथोलॉजी आई०एस०ओ० सर्टिफाइड तथा NABL प्रमाणित है।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ