सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाएं ये चीजें।
By -तहक़ीक़ात
दिसंबर 09, 2024
0
सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाएं ये चीजें!
सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को खांसी , जुखाम, बुखार आदि परेशानियां शुरू होने लगती हैं, ठंड में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण लोगों को अपने खान-पान पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए आपको पौष्टिक और हेल्दी खाना और व्यायाम करना बहुत ही आवश्यक होता है।
आइये आपको बताते हैं कि सर्दियों में स्वस्थ बने रहने के लिए आपको किन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।
सर्दियों में खाना चाहिए-
ड्राई फ्रूट्स-
ड्राई फ्रूट्स का सेवन वैसे तो हर मौसम में करना चाहिए। लेकिन सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को अधिक मात्रा में एनर्जी मिलती है। ड्राई फ्रूट्स गर्म होते हैं, इससे शरीर भी गर्म रहता है और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है। आप बादाम, किशमिश, मूंगफली, काजू और अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अंजीर, खजूर खाना भी फायदेमंद होता है।
गुड़-
गुड़ की तासीर गर्म होती है, साथ ही गुड़ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप सर्दी में गुड़ खाएंगे, तो आप ठंड से अपना बचाव कर सकते हैं। आप गुड़ की चाय, गुड़ के लड्डू या खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ आदि खा सकते हैं।
शहद और तुलसी-
सर्दी में आप तुलसी और शहद का सेवन कर सकते हैं। तुलसी और शहद एक साथ लेने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। तुलसी और शहद में मौजूद औषधीय गुण आपको ठंड की वजह से होने वाली बीमारियों से भी बचा सकते हैं।
अदरख-
अदरक की तासीर बेहद गर्म होती है। साथ ही यह पाचन क्रिया को भी सही रखता है। इसलिए सर्दियों में आपको अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए। आप अदरक की चाय या काढ़ा पी सकते हैं। सर्दी-जुकाम होने पर आप अदरक का रस शहद में मिलाकर भी पी सकते हैं।
लहसुन-
आप लहसुन को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। लहसुन का सूप, चटनी या अचार भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप लहसुन की 1-2 कली सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं। लहसुन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। सर्दियों में आपको हेल्दी भी रख सकता है। लहसुन खाने से विंटर इंफेक्शन से भी बचाव हो सकता है।
बाजरे की या मक्के की रोटियां-
अधिकतर लोग सर्दी में बाजरे और मक्के की रोटियां खाना पसंद करते हैं। बाजरे और मक्के की रोटियां शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। साथ ही इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन बी भी पाए जाते हैं।
सूप-
सर्दियों में सूप पीना भी काफी फायदेमंद होता है। आप टमाटर सूप, वेजिटेबल सूप, ब्रोकली सूप, चिकन सूप आदि का सेवन कर सकते हैं। सूप में एंटीऑक्सीड्टेंस्, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप सर्दी के मौसम में नियमित रूप से सूप पिएंगे, तो आपको पर्याप्त एनर्जी मिलेगी। आप फिट और हेल्दी भी महसूस करेंगे।
हरी सब्जियां-
सर्दियों के मौसम में तरह-तरह की सब्जियां बाजारों में आ जाती है। स्वस्थ रहने के लिए आपको मौसमी सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। सर्द मौसम में आप पालक, मेथी, सरसों का साग, बथुआ आदि का सेवन कर सकते हैं। हरी सब्जियों को आप अपने खाने में जरूर शामिल करें।
सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए आपको संतुलित और पौष्टिक आहार लेना बहुत ही जरूरी होता है, जिससे शरीर स्वस्थ्य रहता है और बीमारियां भी पास नही आती।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ